inshorts

यूजीसी-नेट के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू; 6 से 11 अक्टूबर के बीच आयोजित होगी परीक्षा

नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट जून 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एनटीए ने दिसंबर 2020 और जून 2021 सत्र की परीक्षा को मर्ज कर दिया है और अब 6 से 11 अक्टूबर के बीच परीक्षा आयोजित होगी।